Anjuman Talimul Islam

Latest News & Announcements

Latest News & Announcements

Latest News & Announcements

Ac & Refrigerator Technician course

स्टेप अकैडमी, सविना सेंटर पर अंजुमन तालीमुल इस्लाम की साझा पहल से संचालित AC & Refrigerator Technician Training Program का आज कामयाबी के साथ समापन किया गया। इस मौके पर सभी ट्रेनीज़ को सर्टिफिकेट्स तक़सीम दिये गए। प्रोग्राम में अंजुमन के सेक्रेटरी जनाब मुस्तफा शेख साहब, स्किल रोजगार कमेटी के कोऑर्डिनेटर जनाब तनवीर चिश्ती साहब तथा स्टेप अकैडमी से श्री अजय सिंह जी और शोएब शेख की खास रहनुमाई (Guidance) रही। इस दौरान ट्रेनीज़ के साथ मार्केट में अपना बिज़नेस शुरू करने की चुनौतियों, उसकी तैयारी, मौके (Opportunities) और आगे की प्लानिंग पर बातचीत की गई। साथ ही अंजुमन और स्टेप अकैडमी की तरफ़ से भविष्य में मिलने वाले सपोर्ट और मदद के बारे में भी जानकारी दी गई। तमाम ट्रेनीज़ को उनकी कामयाबी पर दिली मुबारकबाद पेश की गई और उनके रोशन मुस्तकबिल (उज्ज्वल भविष्य) के लिए नेक ख़्वाहिशात का इज़हार किया गया। 🌹 सभी सफल ट्रेनीज़ को बहुत-बहुत मुबारकबाद! --

Step Academy Savina
English
हिंदी (Hindi)
اردو (Urdu)